HP TET Arts Solved Paper 13 June 2026 (HPBOSE) Part -2 GK (31-60)

Part 2 : GK:

31. Since when has the magazine “Him Prastha” been published in Himachal Pradesh?
हिमाचल प्रदेश में ‘हिम प्रस्थ’ पत्रिका का प्रकाशन कब से हो रहा है?

(A) Since 1945 / 1945 से
(B) Since 1956 / 1956 से
(C) Since 1967 / 1967 से
(D) Since 1955 / 1955 से


32. When were the rock salt mines of Gumma and Drang area located in Mandi district of Himachal Pradesh started?
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित गुम्मा और द्रंग क्षेत्र चट्टानी नमक (Rock Salt) की खानों की शुरुआत कब की गई थी?

(A) In year 1841 / वर्ष 1841 में
(B) In year 1848 / वर्ष 1848 में
(C) In year 1850 / वर्ष 1850 में
(D) In year 1871 / वर्ष 1871 में


33. Under the Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana in Himachal Pradesh, how much financial assistance is provided by the state government for building a house?
हिमाचल प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा घर बनाने के लिए कुल कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?

(A) ₹1 Lakh / ₹1 लाख
(B) ₹2 Lakh / ₹2 लाख
(C) ₹3 Lakh / ₹3 लाख
(D) ₹5 Lakh / ₹5 लाख


34. At the “Digi locker 2025” National Workshop organized by the Ministry of Electronics and Information Technology, Government of India, Which award was given to Himachal Pradesh?
केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘डिजी लॉकर 2025’ राष्ट्रीय कार्यशाला में हिमाचल सरकार को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया?

(A) Digital Innovation Award / डिजिटल इनोवेशन अवार्ड
(B) E-Governance Excellence Award / ई-गवर्नेंस एक्सीलेंस पुरस्कार
(C) People First Integration Award / पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड
(D) Him Seva Excellence Award / हिम सेवा उत्कृष्टता सम्मान


35. Which bureau has been kept outside the purview of RTI by the Himachal Government?
हिमाचल सरकार ने किस ब्यूरो को RTI के दायरे से बाहर किया है?

(A) State Crime Branch / राज्य अपराध शाखा
(B) State Vigilance & Anti-Corruption Bureau / राज्य विजिलेंस एवं एंटी-करप्शन ब्यूरो
(C) Intelligence Department / खुफिया विभाग
(D) Cyber Crime Cell / साइबर क्राइम सेल


36. The joint military exercise “Vajra Prahar” between India and United States aims to strengthen special forces training and strategic cooperation. Where was its 16th edition held?
भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ विशेष बलों के प्रशिक्षण और सामरिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाता है। ‘वज्र प्रहार’ के 16वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया था?

(A) Military Academy, Dharamshala / धर्मशाला स्थित सैन्य अकादमी में
(B) Special Forces Training School, Bakloh / बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल
(C) Army Training Centre, Shimla / शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में
(D) Pathankot Airbase / पठानकोट एयरबेस में


37. Consider the following statements regarding economic data for FY 2025-26:

(1) India’s economic growth rate is estimated at 7.4%.
(2) Himachal Pradesh’s growth rate is estimated at 8.3%, higher than the National rate.
(3) H.P. state’s per capita income (2,83,626) is higher than the national per capita income (2,19,575).

Which of the above statements is/are correct?

वित्तीय वर्ष 2025-26 के आर्थिक आँकड़ों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(1) भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान है।
(2) हिमाचल प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर 8.3% आँकी गई है, जो राष्ट्रीय दर से अधिक है।
(3) हिमाचल प्रदेश राज्य की प्रति व्यक्ति आय (2,83,626) देश की प्रति व्यक्ति आय (2,19,575) से अधिक है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(A) Only 1 and 2 / केवल 1 और 2
(B) Only 2 and 3 / केवल 2 और 3
(C) Only 1 and 3 / केवल 1 और 3
(D) 1, 2 and 3 / 1, 2 और 3


38. Who recently won the Italian Open 2026 Men’s Single title?
हाल ही में 2026 इटेलियन ओपन पुरुष एकल खिताब किसने जीता?

(A) Novak Djokovic / नोवाक जोकोविच
(B) Carlos Alcaraz / कार्लोस अल्काराज
(C) Jannik Sinner / जैनिक सिनर
(D) Daniil Medvedev / डेनिल मेदवेदेव

39. The establishment of the “Natal Indian Congress” by Mahatma Gandhi to protect the rights of Indians abroad is associated with which place?
महात्मा गांधी ने प्रवासी भारतीयों के अधिकारों की रक्षा हेतु “नेटाल इंडियन कांग्रेस” की स्थापना की। इसका संबंध निम्नलिखित में से किस स्थान से है?

(A) Transvaal, South Africa / ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका
(B) Durban, South Africa / डरबन, दक्षिण अफ्रीका
(C) London, England / लंदन, इंग्लैंड
(D) Johannesburg, South Africa / जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका


40. Regarding the constitutional qualifications for the Vice President of India, which of the following is NOT required?
भारत के उपराष्ट्रपति के पद हेतु निर्धारित संवैधानिक योग्यताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त आवश्यक नहीं है?

(A) The candidate must be a graduate. / प्रत्याशी का स्नातक होना
(B) The candidate must be a citizen of India. / प्रत्याशी का भारत का नागरिक होना
(C) The candidate must be at least 35 years old. / प्रत्याशी की आयु कम से कम 35 वर्ष होना
(D) The candidate must be qualified to be elected as a member of the Rajya Sabha. / प्रत्याशी में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता होना


41. The strategically important Sela Tunnel, being constructed to provide all-weather road connectivity to the Tawang region, is located in which state/UT?
सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सेला सुरंग, जो वर्ष भर तवांग क्षेत्र को सुगम एवं निर्बाध सड़क संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है, निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

(A) Arunachal Pradesh / अरुणाचल प्रदेश
(B) Sikkim / सिक्किम
(C) Ladakh / लद्दाख
(D) Jammu and Kashmir / जम्मू और कश्मीर


42. The headquarters of the NATO is located in which country?
नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) का मुख्यालय किस देश में स्थित है?

(A) France / फ्रांस
(B) Belgium / बेल्जियम
(C) Norway / नॉर्वे
(D) Canada / कनाडा


43. The “Great Mosque of Kilwa” (Kilwa Kisiwani), an important Islamic architectural heritage of the medieval Swahili coast, is located in which country?
‘Great Mosque of Kilwa’ (किल्वा की महान मस्जिद), जो मध्यकालीन स्वाहिली तट की एक महत्वपूर्ण इस्लामी स्थापत्य धरोहर मानी जाती है, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

(A) UAE / यू.ए.ई.
(B) Iraq / इराक
(C) Egypt / मिस्र
(D) Tanzania / तंजानिया


44. In India the Special Economic Zones (SEZ) Act, 2005 officially came into force along with the SEZ Rules on which date?
भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) अधिनियम, 2005 आधिकारिक रूप से SEZ नियमों के साथ किस तिथि को लागू हुआ?

(A) 10 February 2006 / 10 फरवरी, 2006
(B) 01 January 2006 / 01 जनवरी, 2006
(C) 15 August 2005 / 15 अगस्त, 2005
(D) 26 January 2006 / 26 जनवरी, 2006


45. Consider the following statements regarding the Census in India:

(1) It is conducted under the provisions of the Census Act, 1948.
(2) The bill for this Act was introduced by Sardar Vallabhbhai Patel.
(3) Census is a subject under the State List as per Article 246.
(4) It is listed at Entry 69 in the Union List of the Seventh Schedule of the Constitution.

Which of the above statements are correct?

भारत में जनगणना (Census) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(1) जनगणना का संचालन जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाता है।
(2) इस अधिनियम से संबंधित विधेयक को तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
(3) जनगणना विषय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 के अंतर्गत राज्य सूची में शामिल है।
(4) यह विषय संविधान की सातवीं अनुसूची में क्रम संख्या 69 पर संघ सूची में उल्लिखित है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(A) Only 1, 2 and 4 / केवल 1, 2 और 4
(B) Only 1 and 3 / केवल 1 और 3
(C) Only 2 and 4 / केवल 2 और 4
(D) 1, 2, 3 and 4 / 1, 2, 3 और 4

46. When was the ASEAN established?
दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (ASEAN) की स्थापना कब हुई थी?

(A) 1 January, 1970 / 1 जनवरी, 1970
(B) 8 August, 1967 / 8 अगस्त, 1967
(C) 15 August, 1965 / 15 अगस्त, 1965
(D) 26 January, 1968 / 26 जनवरी, 1968


47. Consider the following pairs of players and their Olympic achievements:

(1) Abhinav Bindra – First Indian to win an individual Olympic gold (Beijing 2008)
(2) Neeraj Chopra – Gold medal in Javelin Throw (Tokyo 2020)
(3) Manu Bhaker – Two bronze medals at Paris 2024 Olympics
(4) P.V. Sindhu – Two Olympic medals (2016 gold, 2020 bronze)

Which of the above pairs are correctly matched?

निम्नलिखित खिलाड़ियों एवं उनकी ओलंपिक उपलब्धियों के संबंध में दिए गए युग्मों पर विचार कीजिए :

(1) अभिनव बिंद्रा – 2008 बीजिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय
(2) नीरज चोपड़ा – 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक
(3) मनु भाकर – पेरिस 2024 में ओलंपिक में दो कांस्य पदक
(4) पी.वी. सिंधु – दो ओलंपिक पदक (2016 स्वर्ण, 2020 कांस्य)

उपरोक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

(A) Only 1, 2, and 3 / केवल 1, 2 और 3
(B) Only 2, 3 and 4 / केवल 2, 3 और 4
(C) Only 1 and 4 / केवल 1 और 4
(D) 1, 2, 3 and 4 / 1, 2, 3 और 4


48. Who is the winner of the 2025 Nobel Peace Prize?
वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कौन है?

(A) Mother Teresa / मदर टेरेसा
(B) Kailash Satyarthi / कैलाश सत्यार्थी
(C) Maria Corina Machado / मारिया कोरीना मचाडो
(D) Donald Trump / डोनाल्ड ट्रंप


49. In which countries did the WHO declare the Ebola outbreak a ‘Public Health Emergency of International Concern’ (PHEIC) in May 2026?
मई 2026 में डब्ल्यू. एच. ओ. (WHO) ने किन देशों में फैले इबोला प्रकोप को ‘अंतर्राष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ (PHEIC) घोषित किया?

(A) Kenya and Rwanda / केन्या और रवांडा
(B) Democratic Republic of the Congo and Uganda / कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा
(C) Nigeria and Ghana / नाइजीरिया और घाना
(D) Sudan and Ethiopia / सूडान और इथियोपिया


50. Prime Minister Narendra Modi was recently conferred the national honour of Ghana. What is its name?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उस सम्मान का नाम क्या है?

(A) Order of African Unity / ऑर्डर ऑफ अफ्रीकन यूनिटी
(B) The Grand Cross of Ghana / दि ग्रैंड क्रॉस ऑफ घाना
(C) The Officer of the Order of the Star of Ghana / दि ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
(D) Knight of National Glory / नाइट ऑफ नेशनल ग्लोरी


51. A new species of fungus named “Parasynnemellicia Khasiana” was recently discovered in which Indian state?
हाल ही में ‘पैरासिन्नेमेलिसिया खासियाना’ नामक कवक (फंगस) की एक नई प्रजाति की खोज भारत के किस राज्य में की गई है?

(A) Nagaland / नागालैंड
(B) Tripura / त्रिपुरा
(C) Manipur / मणिपुर
(D) Meghalaya / मेघालय


52. National Science Day is celebrated every year on 28 February. What was the theme for 2026?
भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम क्या थी?

(A) Science for Sustainable Future / साइंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर
(B) Women in Innovation for India / वूमेन इन इनोवेशन फॉर इंडिया
(C) Women in Science : Catalyzing Viksit Bharat / वूमेन इन साइंस : कैटालाइजिंग विकसित भारत
(D) Science and Society for New India / साइंस एंड सोसायटी फॉर न्यू इंडिया


53. Who took oath as the Chief Minister of Bihar on 15th April 2026?
15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?

(A) Mohanlal Sharma / मोहनलाल शर्मा
(B) Nitish Kumar / नीतीश कुमार
(C) Samrat Choudhary / सम्राट चौधरी
(D) Nishant Kumar / निशांत कुमार

54. Who is at Present, the Governor of Tamil Naidu?
वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल कौन हैं?

(A) C. Joseph Vijay / सी. जोसेफ विजय
(B) Rajindra Vishwanath Arlekar / राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
(C) R. N. Ravi / आर. एन. रवि
(D) None of the above / उपरोक्त में से कोई नहीं


55. How many seats were won by TVK in the 2026 Tamil Nadu Assembly Election?
2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टी.वी.के. ने कितनी सीटें जीती?

(A) 59 / 59
(B) 47 / 47
(C) 108 / 108
(D) 118 / 118


56. Community Forest Resource Rights (CFRR), which give Gram Sabhas the right to manage traditional forests, are recognized under which Act?
सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR), किस अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त एक अधिकार है, जो ग्राम सभाओं को पारंपरिक वनों के प्रबंधन का अधिकार देता है?

(A) Environment Protection Act, 1986 / पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
(B) Biodiversity Act, 2002 / जैव विविधता अधिनियम, 2002
(C) Forest Rights Act, 2006 / वन अधिकार अधिनियम, 2006
(D) Forest Conservation Act, 1980 / वन संरक्षण अधिनियम, 1980


57. Which book is prepared by the International Union for Conservation of Nature (IUCN) to list endangered species of plants and animals?
संकटग्रस्त पौधों एवं जन्तुओं की प्रजातियों को दर्शाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) द्वारा कौन-सी पुस्तक तैयार की जाती है?

(A) White Data Book / श्वेत डाटा बुक
(B) Red Data Book / रेड डाटा बुक
(C) Blue Data Book / नील डाटा बुक
(D) None of the above / उपरोक्त में से कोई नहीं


58. What is the capacity of the Jangi Thopan Powari Hydroelectric Project located in Kinnaur district?
किन्नौर जिले में स्थित जंगी थोपन पोवारी जलविद्युत परियोजना की क्षमता कितनी है?

(A) 560 MW / 560 मेगावाट
(B) 960 MW / 960 मेगावाट
(C) 780 MW / 780 मेगावाट
(D) 1560 MW / 1560 मेगावाट


59. In which year were women given 50% reservation for the first time in Panchayati Raj elections in Himachal Pradesh?
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में किस वर्ष प्रथम बार महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया?

(A) Elections of 2010 / वर्ष 2010 के चुनावों में
(B) Elections of 2015 / वर्ष 2015 के चुनावों में
(C) Elections of 2020 / वर्ष 2020 के चुनावों में
(D) None of the above / उपरोक्त में से कोई नहीं


60. The “Himachal Pradesh Crop Diversification Promotion Project (HPCDP)” is being implemented to ensure sustainable agricultural growth, increase farmers’ income, and promote high-value crops. Which organization finances this project?
“हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण संवर्धन परियोजना” (HPCDP) को हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास को सुनिश्चित करने, किसानों की आय बढ़ाने और पारंपरिक फसलों के स्थान पर उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्यों के साथ कार्यान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना को किस संस्था द्वारा वित्तपोषित किया जाता है?

(A) Government of India / भारत सरकार
(B) United Nations (UN) / यूनाइटेड नेशंस (UN)
(C) Asian Development Bank (ADB) / एशिया विकास बैंक (ADB)
(D) Japan International Cooperation Agency (JICA) / जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA)

Part 3 GK Portion Link here

Part 4 Social Studies Link here

Join our Telegram Group Link here  https://t.me/just5000 

Facebook Page link here  https://www.facebook.com/ThakurBunty007

YouTube Channel Link here  https://youtube.com/channel/UCSiXsFajkkoFoAYQ9fgy0tw

Scroll to Top