Name: Akhil Age : 23 Years
From– Village – Jhamoli P/o – Kiara, Teh. – Theog, District – Shimla, HP

Educational Qualification:
10th– DAV Theog (92%)
12th– DAV Lakkar Bazar (Arts-87.6%)
Graduation – GDC Sanjauli ( geo-history) 78%
Instagram ID: Akhil
Final Selection: HP Police Constable (Male) 2024-25! (2nd attempt)

परीक्षा की तैयारी करते समय कितना समय हुआ :-
“मैंने वर्ष 2022 की पुलिस भर्ती में भाग लिया था, लेकिन उस समय मैं कॉलेज में था, इसलिए परीक्षा को लेकर उतना गंभीर नहीं था। फिर भी मैंने ग्राउंड टेस्ट पास किया और पहले प्रयास में 51 अंक तथा दूसरे प्रयास में 40 अंक प्राप्त किए। उस समय मेरा ध्यान कॉलेज पूरा करने पर अधिक था, इसी कारण पढ़ाई में पूरी तरह समर्पण नहीं दे पाया।
पुलिस भर्ती के अलावा मैंने NDA परीक्षा दो बार और CDS परीक्षा तीन बार दी। वर्ष 2024 में मैंने जेल वार्डर की परीक्षा भी दी, जिसमें मैं मात्र 1 अंक से मेरिट से बाहर हो गया।
HP Police Bharti 2025 की तैयारी मैंने जुलाई 2023 से शुरू कर दी थी। जून 2023 में मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी और मुझे उम्मीद थी कि भर्ती सितंबर 2023 में आएगी। लेकिन हर चीज़ हमारे अनुसार नहीं होती। भर्ती आना या न आना मेरे बस में नहीं था — मेरे बस में था सिर्फ पढ़ाई करना।
फिर 2024 में जेल वार्डर परीक्षा देने का अवसर मिला। उस परीक्षा में बैठकर महसूस हुआ कि अगर मैं थोड़ा और प्रयास करूँ तो पुलिस परीक्षा भी अवश्य निकाल सकता हूँ। और यह मेरा पुलिस भर्ती का दूसरा प्रयास था।”
आपने जो जो किताबे पढ़ी आप उनके बारे में बतायंगे :–
for HP GK: Himachal Darpan Book + Jokta + YouTube
for GK: Lucent GK
for Hindi Grammar: Lucent Samanya Hindi + Just for study Notes
for English Grammar: Enlish with Rani Mam (YouTube Channel) + Reading
for Reasoning: Practice from TestBook + Just for Study mocks!
for current affairs: Gyanam Magazine + Just for study current affairs compilation
for Maths: “Maths मैंने काफ़ी देर से पढ़ना शुरू किया। शुरुआत में मैं Maths को छोड़ने जैसा सोच रहा था, लेकिन फिर समझ आया कि 20 अंक बहुत मायने रखते हैं। और अगर मैं 11–12 अंक भी ले आऊँ, तो भी काफ़ी आगे निकल सकता हूँ।
इसी सोच के साथ मैंने Maths के महत्वपूर्ण टॉपिक कवर किए — Gradeup, Study Online कोचिंग और Just For Study के Mock Tests की मदद से।
HP Police Bharti 2025 की तैयारी के दौरान मैंने OMR शीट पर लगभग 35–40 Mock Tests लगाए, जिससे मेरी स्पीड और Accuracy में काफ़ी सुधार आया।”
Question: तैयारी करते समय आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?
“तैयारी करते समय मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मेरी स्टडी सिटिंग ज़्यादा नहीं होती थी। ज़्यादा देर तक बैठकर पढ़ पाना मेरे लिए मुश्किल था। लेकिन धीरे-धीरे सबकुछ रूटीन में आने लगा और मेरी सिटिंग भी बेहतर हो गई।
दूसरी परेशानी ग्राउंड की थी। न मेरी रनिंग अच्छी थी और न ही हाई जंप। HP Police 2025 की तैयारी के लिए मैंने फरवरी 2024 से ही रनिंग शुरू कर दी थी। हाई जंप के लिए मैं रोज़ 1000–1200 स्किपिंग करता था।
एक और दिक्कत जो हम सबके साथ होती है—‘समय नहीं मिल रहा।’ कभी काम आ जाता है, कभी किसी वजह से बीच-बीच में गैप आ जाता है। इस पर मेरा यही कहना है कि तनाव मत लीजिए। जब काम आए तो काम करें, लेकिन उसके बाद बिना डर के फिर से अपने रूटीन में वापसी करें।
डर की वजह से पढ़ाई मत छोड़िए। जो समय का गैप आया है, उसमें पुराने टॉपिक्स को रिवाइज़ कीजिए—इससे आपका कॉन्फिडेंस बरकरार रहता है।
तैयारी के दौरान सोशल मीडिया को बंद कर दीजिए, यह आपको बहुत मदद करेगा। और सबसे ज़रूरी—खुद पर विश्वास रखना मत छोड़िए। अगर मैं कर सकता हूँ, तो आप भी ज़रूर कर सकते हैं!” ✨💪**
“Just for Study” के “Mock Tests” से आपको कितनी मदद मिली?
“मैं 2023 से Just For Study से जुड़ा हुआ हूँ। Bunty Bhaiya मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं, जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। मैंने पहली बार Just For Study से Mock Test जेल वार्डर परीक्षा के लिए खरीदे थे, जिसमें मैं मात्र 1 अंक से मेरिट से बाहर हो गया।।
HP Police 2025 की तैयारी में मैंने Just For Study के लगभग 10 Mock Tests लगाए, जिससे मेरी Maths और Reasoning की बहुत बढ़िया प्रैक्टिस हो गई। साथ ही, समय के अनुसार पेपर हल करने की आदत भी बन गई।
Mock Test देते समय मैं Maths और Reasoning को आख़िर में Attempt करता था — इससे मेरा Strategy और Confidence दोनों मजबूत हुए।
और सबसे अच्छी बात — Just For Study की Answer Key में Maths के Solutions भी आसानी से मिल जाते थे, जिससे Doubt तुरंत Clear हो जाता था।” ✅💪
तैयारी के समय “Just For Study” से आपको किस तरह की सहायता मिली?
“तैयारी के दौरान मुझे Just For Study से बहुत मदद मिली। मैं हर प्लेटफ़ॉर्म पर Just For Study के साथ जुड़ा हुआ हूँ (YouTube + WhatsApp + Telegram + Facebook + Website) । भर्ती से जुड़ी हर अपडेट Just For Study पर उपलब्ध रहती थी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर मैं सीधे Bunty Bhaiya से मैसेज करके पूछ लेता था और वे हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते थे।
मैंने Just For Study का Study Material नहीं लिया था, क्योंकि मेरे पास पहले से ही किताबें और नोट्स थे। लेकिन जब मैंने उनका Material देखा तो वह बहुत ही बेहतरीन और To The Point लगा। Syllabus के अनुसार HPPSC Shimla द्वारा दिए गए हर टॉपिक को बहुत अच्छे से और पूरी तरह से Notes में शामिल किया गया है।
Exam के करीब मैंने YouTube पर Static GK के Videos और Current Affairs भी कवर किए। इससे तैयारी और मजबूत हो गई।” ✅📚
HP पुलिस परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए मेरा संदेश:
“HP Police की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों से मेरा यही संदेश है — सबसे पहले अपने आप पर विश्वास रखें। जीवन में थोड़ा-सा अनुशासन बहुत ज़रूरी है। अगर आप पुलिस में जाने का सपना देखते हैं, तो अनुशासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।
तैयारी हमेशा पहले से शुरू करें। यह मत सोचिए कि जब फ़ॉर्म आएंगे तब पढ़ाई शुरू करेंगे। पढ़ाई और फ़िजिकल — दोनों पहले से तैयार होने चाहिए। ग्राउंड टेस्ट के बाद अधिक से अधिक Mock Tests लगाएँ और लगातार Revision करते रहें। लेकिन इस बीच जीवन को Enjoy करना भी न भूलें।
अगर कोई विद्यार्थी दिन में 4–5 घंटे नियमित पढ़ाई करे, तो 3–6 महीनों में HP Police Exam आसानी से Crack कर सकता है।
और हाँ — Maths कभी न छोड़ें! Selection में Maths बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज अगर मेरा चयन HP Police में हुआ है, तो उसमें Maths का बहुत बड़ा योगदान है।” ✅💪👮♂️
🎖️ Akhil — A Story of Courage & Consistency!
With discipline and self-belief, you proved that nothing is impossible.
May your service bring honor and inspiration to many! ✨👮♂️
🔥 हर नाकामी सफलता की तैयारी होती है!
अखिल ने साबित किया है कि
कम अंक आना, एक नंबर से बाहर होना,
या देर से शुरुआत करना —
कभी भी अंत नहीं होता।
अगर लक्ष्य बड़ा हो…
तो गिरकर उठना ही जीत की सबसे बड़ी पहचान है। 💪✨
🚓 पुलिस वर्दी सिर्फ़ एक नौकरी नहीं — एक सम्मान है।
और सम्मान पाने के लिए
अनुशासन + निरंतरता + विश्वास
इन तीनों का साथ होना ज़रूरी है।
🌟 खुद को कम मत समझो!
तुम्हारे अंदर वही ताकत है
जिसने अखिल को सफलता दिलाई।
बस शुरुआत करो…
और थको नहीं — रुको नहीं — झुको नहीं! 🙌🔥
✨ सपना तभी पूरा होता है,
जब मेहनत उसकी कीमत चुका देती है!
If you want to share your Success Story with us: Contact us : 1. Whatsapp no : 7807228457 2. Email : Thakurbunty50@gmail.com
Join our Telegram Group Link here 👉🏼 https://t.me/just5000
Facebook Page link here 👉🏼 https://www.facebook.com/ThakurBunty007
WhatsApp Group Link here 👉🏼 https://chat.whatsapp.com/FUTClHZLmkD5lr8BYFHsgu
YouTube Channel Link here 👉🏼 https://youtube.com/channel/UCSiXsFajkkoFoAYQ9fgy0tw

