Name: Himesh Age : 23 Years
From– Village – Goela, Teh – Kasauli, Distt- Solan. H.P.

Educational Qualification: ITI Electrician Trade from Solan (2021-2023)
FInal Selection: HP Police Constable (Male) 2024-25! (2nd attempt)
परीक्षा की तैयारी करते समय कितना समय हुआ :-
साल 2018 में 10वीं कक्षा में 641/700 (91.57%) अंक प्राप्त किए।
साल 2020 में 12वीं कक्षा 84.6% अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
कोरोना काल (2020) में कॉलेज रेगुलर शुरू किया, लेकिन कुछ कारणों से कॉलेज छोड़ना पड़ा।
मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य सेना (Army) में जाने का था, लेकिन अग्निवीर योजना आने के कारण घर वालों ने इसमें जाने की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद 2021 से 2023 तक मैंने सोलन ITI से Electrician Trade में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
HP पुलिस भर्ती 2021–22 में तैयारी अच्छी न होने के कारण परीक्षा पास नहीं कर सका।
यह एच.पी. पुलिस भर्ती में मेरा दूसरा प्रयास था। 🚔
परीक्षा के समय Van Mitra में जॉइन करना मेरे लिए एक कठिन निर्णय था,
क्योंकि मैंने इसकी जॉइनिंग अप्रैल के अंत में की थी और उसी समय परीक्षा भी नज़दीक थी।
फिर भी मैंने जॉइन करने का फैसला लिया।
जॉइनिंग के बाद मेरे स्टाफ ने बहुत सहयोग किया और हर समय मेरी मदद की,
जिससे मैं नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी भी जारी रख सका। 🙏💪
आपने जो जो किताबे पढ़ी आप उनके बारे में बतायंगे :–
for HP GK: Himachal Darpan Book + Just for study Class notes
for GK: Lucent GK + just for study compiled notes for GK
for Hindi Grammar: Lucent Grammar + 10th Hindi Grammar + Just for study Notes
for English Grammar: Lucent + 10th grammar
for Reasoning: YouTube Videos + Just for Study mocks!
for current affairs: Gyanam Magazine + Just for study current affairs compilation
for Maths: Arihant, Rakesh yadav notes, Just for study mocks, 10th maths
इस बार पुलिस का ग्राउंड काफी कठिन था, तो उसकी तैयारी कैसे की?
ग्राउंड का वैसे तो कोई डर नहीं था क्योंकि 2020 से मैं आर्मी की तैयारी कर रहा था,
लेकिन फिर भी मैंने कोई जोखिम नहीं लिया।
हर रोज़ सुबह 4 बजे ग्राउंड में जाता था, और 6 बजे लौटकर पढ़ाई शुरू कर देता था।
इस तरह अनुशासन और नियमितता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया था। 💪📚
Question: तैयारी करते समय आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?
तैयारी के दौरान समय प्रबंधन और निरंतरता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती थी।
साथ ही, काम के साथ पढ़ाई को संतुलित करना भी आसान नहीं था, लेकिन हौसला कभी नहीं छोड़ा। 💪
“Just for Study” के “Mock Tests” से आपको कितनी मदद मिली?
आपके मॉक्स बिलकुल सिलेबस के अनुसार बने हुए थे।
जैसे आपके मॉक टेस्ट थे, वैसे ही प्रश्न परीक्षा में भी आए थे।
आपके मॉक्स की वजह से ही मैं टाइम मैनेजमेंट अच्छे से कर पाया।
पुलिस परीक्षा की तैयारी मैंने लगातार दो साल तक की, और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की। 🚔📘
तैयारी के समय “Just For Study” से आपको किस तरह की सहायता मिली?
मैं पिछले एक वर्ष से Just For Study के WhatsApp Group और YouTube Channel से जुड़ा हुआ हूँ।
ग्रुप में रोज़ाना मिलने वाले अपडेट्स और परीक्षा से संबंधित सामग्री ने मेरी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुझे सही दिशा दी। 📚💪
HP पुलिस परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए मेरा संदेश:
सबसे पहले अपने अंदर का डर खत्म करके तैयारी शुरू करें…
हम सबके मन में ये डर होता है कि “नहीं होगा”, लेकिन कुछ भी असंभव नहीं होता।
2021 वाली परीक्षा में मेरा नाम सूची तक में नहीं था,
लेकिन इस भर्ती में मेरा 123वां रैंक आया।
इसलिए मैं बस यही कहना चाहता हूँ —
अगर मेहनत सच्चे मन से की जाए, तो सब कुछ संभव है। 💪🔥
Instagram ID: https://www.instagram.com/h_i_m_e_s_h_thakur_1757/
🌟 Congratulations, Himesh!
Your perseverance, discipline, and determination have finally turned your dream into reality.
Wishing you even greater achievements and a shining future ahead! ✨💐🚔
जिस तरह हिमेश ने Van Mitra के रूप में कार्य करते हुए भी लगातार मेहनत जारी रखी और HP पुलिस परीक्षा में सफलता हासिल की,
उसी तरह हर अभ्यर्थी अपने संघर्ष और लगन से अपने सपनों को साकार कर सकता है। ✨
चाहे सफर कितना भी कठिन क्यों न हो,
अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची, तो मंज़िल जरूर मिलती है। 💪
बस निरंतर अभ्यास, सही दिशा और आत्मविश्वास बनाए रखें —
सफलता आपके कदम चूमेगी! 🚀
If you want to share your Success Story with us: Contact us : 1. Whatsapp no : 7807228457 2. Email : Thakurbunty50@gmail.com
Join our Telegram Group Link here 👉🏼 https://t.me/just5000
Facebook Page link here 👉🏼 https://www.facebook.com/ThakurBunty007
WhatsApp Group Link here 👉🏼 https://chat.whatsapp.com/FUTClHZLmkD5lr8BYFHsgu
YouTube Channel Link here 👉🏼 https://youtube.com/channel/UCSiXsFajkkoFoAYQ9fgy0tw